Top 7 Gaming Smartphone under 15k - MAY 2020

Top 7 Gaming Smartphone जो आपको 15 हजार के अंदर देखने को मिल जाते हैं-


Hello दोस्तो स्वागत आपका हमारे ब्लॉग पर और आज हम आपके लिए ले कर आ गए हैं Top 7 Gaming Smartphones जो आपको 15 हजार और उससे नीचे देखने को मिल जाएंगे।।



 अगर आपकी बजट 10 और 15000 के बीच में और आपके दिमाग में सिर्फ और सिर्फ Gaming है तो हम आपके लिए लाए हैं Top 7 Gaming phones Under 15k, वैसे दोस्तो इस price range में तो काफी सारे Phones है लेकिन

 हमने उन्ही phones को चुना है जो आपको वैल्यू फ़ॉर मनी मिलते हैं।। आज हम डिस्प्ले बैटरी कैमरा वगैरह पर ज्यादा फोकस नहीं करेंगे हम सिर्फ प्रोसेसर देखेंगे की आपको कौन सा मिलता है और साथ ही हम बैटरी और Ram,Storage देखेंगे बस...

1.Honor 9x Pro -

इस टाइम पर हम आपको सबसे पहले जिस फ़ोन को Recomend करेंगे वह हैHonor 9x Pro जो अभी Recently इंडिया में लांच हुआ है।।वैसे दोस्तो ये फोन आपको 21 और 22 मई तक ही 15000 में मिलेगा उसके बाद इस फ़ोन की price बढ़ कर 18000 हो जाएगी दोस्तो अभी के लिए कंपनी का ऑफर है।।

इसमें दोस्तो आपको 6 Gb की Ram मिलती है और 256 Gb की Storage मिलती है ,Ram LPDDR4X के सपोर्ट के साथ आता है और स्टोरेज UFS2.1 वाला मिलता है।।साथ में आपको KIRIN 810 वाला प्रोसेसर मिलता है जो कि काफी ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर है।

7nm पर मिलता है और ये जिस price पर आपको मिलता है उस price पर और कोई फोन नहीं है जो आपको इस price पर ऐसा प्रोसेसर दे सके।।

तो दोस्तो इस फ़ोन में gaming होने वाली है धांशू अगर आपका बजट 15000 है तो आप एक बार जरूर इस फ़ोन की तरफ देख सकते हैं वैसे दोस्तो ये याद रखना है कि इस फ़ोन में आपको गूगल की कोई भी service देखने को नहीं मिलती है..


2.realme 6 -


अब बात करते हैं 14 हजार में से phones की तो यहाँ पर आपको 2 phones देखने को मिल जाता है पहला है realme 6 जो 4+64 Gb के साथ आता है ।।इस फोन में भी आपको LPDDR4X वाला RAM और UFS2.1 का स्टोरेज देखने को मिल जाता है,

और साथ में Helio G90T वाला प्रोसेसर मिलता है जो कि बहुत ही ज्यादा पावरफुल है आप इसको snapdragon के 730G के साथ compare कर सकते हैं।।

लेकिन दोस्तो ये फ़ोन थोड़ा heat होता है तो आपको इस चीज को ध्यान में रख के ही phone खरीदना है दोस्तो।। अगर आपकी बजट 14 ही है तो आप इस को खरीद सकते हैं वैसे इसमे 90Htz वाली display भी देखने को मिल जाती है।।


3.Redmi Note 9 pro -

दोस्तो ये फोन भी आपको 14 हजार में 4+64Gb के साथ मिलता है।। लेकिन यहाँ पर आपको snapedragon का 720G वाला प्रोसेसर मिलता है ।।इस फ़ोन में भी आपको gaming काफी अच्छी मिल जाती है और ये फ़ोन हीट भी नहीं होता है अगर आपको Realme 6 नहीं चाहिए तो आप इस फ़ोन को ले सकते हैं।।

वैसे इसमे भी आपको UFS2.1 और LPDDR4X का सपोर्ट मिलता है।।

4.Vivo U20 -

उसके बाद आते हैं 13 हजार के रेंज में तो यहाँ पर हमें एक ही फ़ोन ठीक लगा जो है Vivo U20 जी हाँ दोस्तो अब ये फ़ोन 13 हजार का मिलता है gov ने GST बढ़ा दिया है इसीलिए सभी Phones के दाम भी कुछ बढ़ गए हैं।।

वैसे दोस्तो इसमे आपको 4GB ram और 64 Gb की स्टोरेज मिलती है जो कि UFS2.1 और LPDDR4X के SUPPORT के साथ आता है।। यहाँ पर आपको SD का 675 वाला प्रोसेसर देखने को मिलता है 

प्रोसेसर थोड़ा पुराना है दोस्तो लेकिन आपको इस PRICE पर काफी अच्छी GAMING प्रोफॉर्मेन्स इस फ़ोन में देखने को मिल जाएगी ।।


5.Samsung M21 -

अगर आप samsung lover हैं और आपको ये सब फ़ोन नहीं चाहिए तो 15 हजार के अंदर samsung का M21 काफी अच्छा ऑप्शन है आपके लिए हालाँकि इससे पहले m31 था लेकिन उसकी price बढ़ गई तो हमने m21 का सुझाव दिया वैसे ये आपको 12700 रुपये का मिलेगा.

 4Gb+64Gb storage इसमें भी आपको UFS2.1 और LPDDR4X का सपोर्ट मिलता है।।और यहाँ पर आपको EXYNOS का 9611 वाला प्रोसेसर देखने को मिलता है हालांकि ये काफी पुराना प्रोसेसर है दोस्तो

लेकिन Battery Efficient है और आप इसमें अच्छे खासे गेम भी खेल सकते हैं।।वैसे Super Amoled Display जिसमें आपको Game और वीडियो के दौरान काफी अच्छे कलर देखने को मिलते हैं और साथ ही 6000mAh की एक बड़ी सी बैटरी भी मिल जाती है।।


6.realme Narzo 10 -

अब बात करते हैं अगर 12 हजार की रेंज में तो दोस्तो यहाँ पर आपको Realme Narzo 10 मिलता है जो अभी हालही में लांच हुआ है और इसमें आपको 4Gb की ram और 128Gb की स्टोरेज देखने को मिलती है।।

वैसे इस price पर आपको Storage आपको काफी ज्यादा मिलती है।। इसमें आपको RAM LPDDR4X वाली और स्टोरेज EMMC5.1 की मिलती है।।बड़ी Display ,Big Batteryकी वजह से आप इस फ़ोन को ले सकते हैं.

 इस फ़ोन में आपको Helio G70 वाला प्रोसेसर देखने को मिल जाता है।तो इस फोन में भी आप अच्छे खासी Gaming कर सकते हैं।।


7.Redmi Note 7 -

अब लास्ट बात करें 11 हजार की रेंज की तो यहाँ पर कोई इतने अच्छे फ़ोन्स तो देखने को नहीं मिलते हैं लेकिन आपको यहाँ पर इस price में Redmi Note 7 देखने को मिल जाता है ।।

 4+64Gb के साथ आता है और इसमें आपको Sd का 675 वाला प्रोसेसर देखने को मिलता है, वैसे ये वही प्रोसेसर है जो आपको Vivo U20 में मिलता है।।अगर आपका बजट 11 हजार तक ही लिमिट है

 तो आप इस फ़ोन को खरीद सकते हैं इसमे भी आपको अच्छे खासे games खेलने का मौका मिल जाता है।।



तो दोस्तो बस ये थे कुछ Top 7 gaming smartphone की लिस्ट जो आपको 15 हजार के अंदर मिलता है जिनमे आप अच्छे खासी gaming कर सकते हैं।।

 उम्मीद है आपको ये पोस्ट पसन्द आई होगी तो दोस्तो मिलते हैं आपसे फिर एक नया पोस्ट लेकर तब तक के लिए 

जय हिंद 
जय भारत

Post a Comment

अगर आपको कोई भी हेल्प चाहिए तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं

और नया पुराने